सरायकेला में होगी 24 घंटे जलापूर्ति

Updated at : 05 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में होगी 24 घंटे जलापूर्ति

– शहरी जलापूर्ति योजना को सरकार से मिली स्वीकृति – 5 करोड़ की राशि पहली किस्त के रूप में मिलीसरायकेला में होगी 24 घंटे जलापूर्तिआदित्यपुर. सरायकेला शहरी क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति करने का रास्ता साफ हो गया है. सरायकेला नगर पंचायत के शहरी जलापूर्ति योजना को सरकार से स्वीकृति मिल गयी है. यह जानकारी […]

विज्ञापन

– शहरी जलापूर्ति योजना को सरकार से मिली स्वीकृति – 5 करोड़ की राशि पहली किस्त के रूप में मिलीसरायकेला में होगी 24 घंटे जलापूर्तिआदित्यपुर. सरायकेला शहरी क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति करने का रास्ता साफ हो गया है. सरायकेला नगर पंचायत के शहरी जलापूर्ति योजना को सरकार से स्वीकृति मिल गयी है. यह जानकारी सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने दी. उन्होंने बताया कि पाइप लाइन से जलापूर्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की योजना बनायी गयी है. इसके लिए सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी प्रदान कर दी गयी है. इस योजना को एक साल में धरातल पर उतार देने का लक्ष्य रखा गया है. व्यवस्था का संचालन पेयजल व स्वच्छता विभाग करेगा. इससे यहां के करीब 16 हजार लोग लाभांवित होंगे.आदित्यपुर जलापूर्ति का बन रहा डीपीआरआदित्यपुर में भी जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है. नगर परिषद आदित्यपुर द्वारा 135 करोड़ की जलापूर्ति योजना बनायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola