लोकल ठेकेदार कंपनी को परेशान नहीं सहयोग करते है : सत्यनारायण शाहदेव

Updated at : 24 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोकल ठेकेदार कंपनी को परेशान नहीं सहयोग करते है : सत्यनारायण शाहदेव

फोटो24एसेकेल1- सत्यनारायण शाहदेवप्रतिनिधि, सरायकेला अभिजीत कंपनी के प्रभावित ग्रामीण सह कंपनी के ठेकेदार सत्यनारायण शाहदेव ने कहा कि कंपनी को सफल ढंग से चलाने के लिए लोकल ठेकेदार परेशानी उत्पन्न नहीं करते हैं, अपितु सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी धोखे से ग्रामीणों का जमीन लेकर अब इसे चलाने में असमर्थ हो गयी है […]

विज्ञापन

फोटो24एसेकेल1- सत्यनारायण शाहदेवप्रतिनिधि, सरायकेला अभिजीत कंपनी के प्रभावित ग्रामीण सह कंपनी के ठेकेदार सत्यनारायण शाहदेव ने कहा कि कंपनी को सफल ढंग से चलाने के लिए लोकल ठेकेदार परेशानी उत्पन्न नहीं करते हैं, अपितु सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी धोखे से ग्रामीणों का जमीन लेकर अब इसे चलाने में असमर्थ हो गयी है और चोरी-चोरी से कंपनी का कीमती समान बहार ले जाकर बेच देना चाहती है. जबकि यहां के ग्रामीण रैयतदार कंपनी को समान नहीं ले जाने देने को अडिग हैं. परंतु विगत दिनों जब कंपनी द्वारा चोरी कर माल ले जाते समय पकड़ा गया तो सारा दोष ठेकेदार पर लगाया जा रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान एसपी के तत्परता से कंपनी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पायी, जिससे कंपनी प्रबंधन में हताशा है. उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी के रैयतदारों को वापस नौकरी नहीं मिल जाती है, वेतन आदि भुगतान नहीं होता है व स्थानीय ठेकेदारों के बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है, तब तक बेचने के लिए कंपनी से लोहा यहां के रैयतदार व ग्रामीण जाने नहीं देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola