झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला कमेटी का विस्तार

Updated at : 04 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला कमेटी का विस्तार

– सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने शंकर सतपथीफोटो4एसेकेल4- विस्तार के पश्चात चुने गये संघ के अधिकारीसरायकेला. प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला समिति का विस्तार किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शंकर सतपथी, उपाध्यक्ष टुसुमनी मुर्मू,मनोज कुमार तियु, जिला महामंत्री मोतीलाल मुंडा, रामलगन उरांव, सचिव सावन सोय, […]

विज्ञापन

– सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने शंकर सतपथीफोटो4एसेकेल4- विस्तार के पश्चात चुने गये संघ के अधिकारीसरायकेला. प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला समिति का विस्तार किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शंकर सतपथी, उपाध्यक्ष टुसुमनी मुर्मू,मनोज कुमार तियु, जिला महामंत्री मोतीलाल मुंडा, रामलगन उरांव, सचिव सावन सोय, उपसचिव अनिल मुर्मू, कोषाध्यक्ष गुणाधर कुंडु, प्रेस प्रवक्ता सपन कुमार सतपथी को बनाया गया. जबकि कार्यकारणी सदस्य में चांडिल प्रखंड से पुर्ण पूर्णचंद्र सिंह, नीमडीह प्रखंड से सुभाष सुंडी, कुकडु प्रखंड से कुंदन वाजपेयी, कुचाई प्रखंड महावीर साहु, ईचागढ़ प्रखंड से सदानंद महतो, राजनगर प्रखंड से राधेश्याम महतो, जवाहर प्रधान, सरायकेला प्रखंड से हरिचरण सोय व विशाल कुमार गम्हरिया प्रखंड से लीना महतो व प्रकाश सिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड से सुजीत कुमार प्रधान को चुना गया है. कई माह से नहीं मिला है कर्मियों का मानदेयबैठक में बताया गया कि मनरेगा कर्मियों को कई माह से मानदेय नहीं मिल पाया है. जिस कारण संघ का प्रतिनिधि मंडल उपविकास आयुक्त से मिल कर समस्याओं से अवगत करायेगा और मानदेय का अविलंब भुगतान करने का निर्देश देने का आग्रह करेगा. बैठक में कई मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola