जनहित के मामलों पर समझौता नहीं : सीएम
Updated at : 02 Jan 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2015 को सरकार विकास व सुशासन वर्ष के रूप में मनायेगी. विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. गुरुवार को गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अजरुन मुंडा के शासन काल में ली गयी योजनाओं को पूरा किया जायेगा. […]
विज्ञापन
खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2015 को सरकार विकास व सुशासन वर्ष के रूप में मनायेगी. विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. गुरुवार को गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अजरुन मुंडा के शासन काल में ली गयी योजनाओं को पूरा किया जायेगा.
इस क्रम में सुरु सिंचाई योजना का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जायेगा.वहीं पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित के मामलों पर कोई समझौता नहीं होगा और न ही किसी के साथ पक्षपात किया जायेगा. उन्होंने राज्य के विकास कार्य में पारदर्शिता की बात दोहराते हुए कहा कि सरकार काम में लापरवाही बरदाश्त नहीं करेगी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित थे.
इससे पहले श्री दास ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सरकारी स्तर पर सम्मानित करने की बात कही. उन्होंने शहीद परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की. श्री दास ने कहा कि खरसावां शहीद स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. अधिकारियों को एक माह में सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




