खिड़की तोड़ कर दुकान से नब्बे हजार की चोरी

Updated at : 01 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
खिड़की तोड़ कर दुकान से नब्बे हजार की चोरी

सरायकेला. शहरी क्षेत्र के संजय चौक स्थित एक दुकान से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने खिड़की को तोड़ कर दुकान से लगभग नब्बे हजार के समान व नकद की चोरी कर ली. घटना बुधवार रात्रि की बतायी जा रही है. इस संबंध में दुकानदार विनोद राउत ने बताया कि प्रतिदिन की भांति दुकान में ताला […]

विज्ञापन

सरायकेला. शहरी क्षेत्र के संजय चौक स्थित एक दुकान से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने खिड़की को तोड़ कर दुकान से लगभग नब्बे हजार के समान व नकद की चोरी कर ली. घटना बुधवार रात्रि की बतायी जा रही है. इस संबंध में दुकानदार विनोद राउत ने बताया कि प्रतिदिन की भांति दुकान में ताला लगा कर घर गये. दूसरे दिन यानी गुरुवार को दुकान खोला तो समान बिखरे पड़े थे और गायब थ. जबकि पीछे की खिड़की टूटी हुई थी. समानों का मिलान करने पर पाया कि कैश बक्सा में रखे नकद लगभग पांच-छह हजार रुपये, पतंजली के विभिन्न प्रोडक्ट,पार्लर के प्रोडक्ट, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान गायब मिले. इस संबंध में सरायकेला थाना को इसकी सूचना दी गयी है. दुकान संचालक ने चोरी हुए समानों की कीमत लगभग नब्बे हजार रुपये के आस पाप बतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola