खरसावां : कृतज्ञ झारखंड ने दी खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि

Updated at : 01 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : कृतज्ञ झारखंड ने दी खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई विधायक1केएसएन 1,2 : श्रद्धांजलि अर्पित मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विद्युत महतो, लक्ष्मण टुडू व अन्यसंवाददाता, खरसावां . खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे. भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, […]

विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई विधायक1केएसएन 1,2 : श्रद्धांजलि अर्पित मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विद्युत महतो, लक्ष्मण टुडू व अन्यसंवाददाता, खरसावां . खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे. भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, झाविमो समेत तमाम राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद बेदी पर सुबह 8.30 बजे देउरी द्वारा पूजा अर्चना के बाद शहीद बेदी पर फूल चढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक रुप से तेल डालने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. आदिवासी समाज हो महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मोरचा, शहीद समिति ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. रघुवर व मुंडा ने चढ़ाया पुष्प चक्रखरसावां के शहीदों को मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावे विधायक लक्ष्मण टुडू, सांसद लक्ष्मण गिलुआ, विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, अनंत राम टुडू, बड़कुंअर गागराई, गुलाव सिंह बानरा, युवा मोरचा के उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, विनोद श्रीवास्ताव,अमर सिंह हांसदा, गणेश महाली, उमेश बोदरा, मुखिया लखीराम मुंडा, मंजु बोदरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola