जनता का सेवक बन कर काम करुंगा : दशरथ गागराई

Updated at : 23 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
जनता का सेवक बन कर काम करुंगा : दशरथ गागराई

खरसावां : खरसावां से चुनाव जीतने वाले झामुमो के दशरथ गागराई ने कहा कि चुनाव में जनता ने जो अपार स्नेह और समर्थन दिया है, उसके लिये जीवन भर ऋणी रहूंगा. जनता का सेवक बन कर कार्य करूंगा. श्री गागराई ने कहा कि खरसावा विस क्षेत्र के विकास के लिये अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा. […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां से चुनाव जीतने वाले झामुमो के दशरथ गागराई ने कहा कि चुनाव में जनता ने जो अपार स्नेह और समर्थन दिया है, उसके लिये जीवन भर ऋणी रहूंगा. जनता का सेवक बन कर कार्य करूंगा. श्री गागराई ने कहा कि खरसावा विस क्षेत्र के विकास के लिये अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा. चुनाव के दौरान जनता से किया हुआ हर वायदा पूरा करूंगा. खरसावां के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य करूंगा. शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करूंगा. जनता के हर सलाह पर अमल करेंगे. जनता के बीच रह कर खरसावां के विकास के लिये कार्य करेंगे. उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीताने के लिये जनता का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola