खरसावां में कायम रहेगी अर्जुन मुंडा की बादशाहत?

Updated at : 23 Dec 2014 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में कायम रहेगी अर्जुन मुंडा की बादशाहत?

खरसावां : हाइ प्रोफाइल खरसावां विस सीट के चुनाव परिणाम पर खरसावां ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है. हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले खरसावां विस क्षेत्र का अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला मंगलवार को सामने आयेगा. यहां दो दिसंबर को मतदान हुआ था. भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
खरसावां : हाइ प्रोफाइल खरसावां विस सीट के चुनाव परिणाम पर खरसावां ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है. हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले खरसावां विस क्षेत्र का अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला मंगलवार को सामने आयेगा.
यहां दो दिसंबर को मतदान हुआ था. भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई, कांग्रेस प्रत्याशी छोटराय किस्कू, झाविमो प्रत्याशी प्रधान पासिंग गुंदुआ समेत आठ प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद सामने आयेगा. जानकारी के अनुसार खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल होंगे, जबकि गतगणना 18 राउंड में संपन्न होगी. मतगणना के दिन दो चेकपोस्ट होंगे. एक उद्योग केंद्र के पास तथा दूसरा डीएफओ कार्यालय के पास.
चेकपोस्ट के पास ही वाहनों को रोक दिया जायेगा. मतगणना हाल के अंदर पास के साथ ही जाने दिया जायेगा, वहां भी द्विस्तरीय चेकिंग होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और मतगणना के संबंध में माइक से उदघोषणा की जायेगी. रुझान एक घंटा में मिलने की उम्मीद है. पहले पोस्टल मतों की गिनती होगी. इसके अलावा मतगणना हाल के अंदर व बाहर वीडियोग्राफी की भी सुविधा रहेगी. मतगणना कर्मियों को सुबह छह बजे बुलाया गया है. मतगणना के दिन सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. इधर चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है. राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola