मतगणना आज, तैयारी पूरी

सरायकेला. जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी है. जानकारी देते हुए […]
सरायकेला. जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी है. जानकारी देते हुए उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि मतगणना को लेकर सरायकेला काड्रा मार्ग को ब्लॉक रखा जायेगा. सुबह से ही उक्त सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप रहेगा एवं वाहनों का परिचालन दूसरे अल्टरनेटिव सड़कों पर होगा. इस दौरान अनुमंडल चौक होते हुए सीधे जिला समाहरणालय को जाने वाली सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन होगा. मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतु बनाये गये गेट में मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. इसके पश्चात ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं. मतगणना के दौरान मेडिकल व्यवस्था हेतु एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को भी तैनात रखा गया है.डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षणफोटो22एसेकेल1-निरीक्षण करते डीसीडीसी चंद्रशेखर व एसपी दुर्गा उरांव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अब तक की गयी तैयारी व जो कमी रह गयी है उसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में एसपी ने जवानों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. तीन विस में मतदान प्रतिशतखरसावां 77.72 प्रतिशतसरायकेला 72.23 प्रतिशतईचागढ़ 76.54 प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




