सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान सह झामुमो समर्थक की मौत

Updated at : 14 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान सह झामुमो समर्थक की मौत

प्रतिनिधि, सरायकेला/राजनगरराजनगर हाता सड़क में बाघरायसाह के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार जोलो टुडु(65) की मौत हो गयी. घटना लगभग डेढ़ बजे के आसपास की बतायी जा रही है. मृतक गाम्देसाही गांव का ग्राम प्रधान व झामुमो समर्थक था और आर्मी से रिटायर हुआ था. जानकारी के अनुसार जोलो टुडू अपने बाइक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेला/राजनगरराजनगर हाता सड़क में बाघरायसाह के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार जोलो टुडु(65) की मौत हो गयी. घटना लगभग डेढ़ बजे के आसपास की बतायी जा रही है. मृतक गाम्देसाही गांव का ग्राम प्रधान व झामुमो समर्थक था और आर्मी से रिटायर हुआ था. जानकारी के अनुसार जोलो टुडू अपने बाइक से कहीं गये थे. वापस घर लौटने के क्रम में राजनगर से हाता की और जा रही एक अज्ञात वाहन ने बाघरायसाही के समीप ठोकर मारते हुए निकल गयी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांगघटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े चार बजे राजनगर हाता सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा राशी देने, सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस में सरकारी स्तर से पोस्टमार्टम मैन की व्यवस्था करने व जिस जगह में दुर्घटना घटी उक्त स्थल पर अवस्थित एक पीपल के पेड़ के डाल को काट कर सड़क को सीधा करने सहित अन्य मांगें रखी गयी. घटना की सूचना पर राजनगर बीडीओ ,सीओ व थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु लोग अपनी मांग पर अडिग थे. घटना की सूचना पर झामुमो नेता धर्मा मुर्मु, हीरालाल सतपथी सहित अन्य नेता भी वहां पहुंचे ओर दुर्घटना की जानकारी हासिल किया. राजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola