तीन कराटेकारों को मिला ब्लैक बेल्ट

Updated at : 14 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
तीन कराटेकारों को मिला ब्लैक बेल्ट

सरायकेला. दक्षिण पूर्व रेलवे संस्थान सीनी में ‘धम्मिका काई सिते रियु’ कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्लैक बेल्ट कराटे का ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित किया गया. परीक्षा में संस्थान के सचिव बीके पंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे. परीक्षा में आकाश कुमार, सीमा कुमारी व अजय कुमार को ब्लैक बेल्ट प्रदान […]

विज्ञापन

सरायकेला. दक्षिण पूर्व रेलवे संस्थान सीनी में ‘धम्मिका काई सिते रियु’ कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्लैक बेल्ट कराटे का ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित किया गया. परीक्षा में संस्थान के सचिव बीके पंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे. परीक्षा में आकाश कुमार, सीमा कुमारी व अजय कुमार को ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया और प्रमाण पत्र भी दिया गया. प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है, इसलिए पढ़ाई पर भी ध्यान दें. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी खेल हो उससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए लक्ष्य को निर्धारित कर खेलें और देश दुनिया में समाज का नाम रोशन करें. मौके पर प्रशिक्षक सेंसाई विजय कुमार, संदाई लालिया महतो, घनश्याम महतो भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola