भाजपा ने किया झारखंड का विनाश
Updated at : 06 Dec 2014 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हिकिम चंद्र महतो के समर्थन में कुकडु हाट मैदान के निकट एवं कपाली में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा में कांग्रेस के दो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और दीपा दास मुंशी उपस्थित थ़े दोनों पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने जनसभा में उपस्थित लोगों को […]
विज्ञापन
चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हिकिम चंद्र महतो के समर्थन में कुकडु हाट मैदान के निकट एवं कपाली में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा में कांग्रेस के दो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और दीपा दास मुंशी उपस्थित थ़े दोनों पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ईचागढ़ के समग्र विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी स्थानीय बुद्घिजीवी हिकिम चंद्र महतो को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया़.
पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को विनाश के मार्ग पर आगे बढ़ाया़ राज्य गठन के समय दो जिला नक्सल प्रभावित था, जो सरकार के गलत नीति से राज्य में फैल गया़ मनमोहन सरकार ने नक्सलियों से मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा था कि एक हाथ हथियार छोड़ो दूसरे हाथ से विकास योजनाएं लो़ मोदी सरकार यूपीए सरकार की योजनाओं को ही नाम बदल कर चला रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




