ईचागढ़ को बनायेंगे आदर्श विस: अरविंद
Updated at : 06 Dec 2014 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा सीट से जहां राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के भरोसे चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, वहीं जेवीएम प्रत्याशी अरविंद सिंह घर-घर जा कर क्षेत्र की जनता से मिल कर अपने द्वारा किये कार्यो का मूल्यांकन कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा सीट से जहां राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के भरोसे चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, वहीं जेवीएम प्रत्याशी अरविंद सिंह घर-घर जा कर क्षेत्र की जनता से मिल कर अपने द्वारा किये कार्यो का मूल्यांकन कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.
शुक्रवार को जेवीएम प्रत्याशी अरविंद सिंह ने ईचागढ़ प्रखंड के नारो, नदीसाई, कुलडीह, पामीया ईचाडीह, जारगो तथा सीरूम के अलावा अन्य गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनायेंगे. उन्होंने लोगों को बताया कि कुकडू सीरुमडीह तथा अन्य गांवों के लगभग सभी सड़कें बना दी गयी हैं व क्षेत्र के सभी गांवों को बिजली भी मुहैया करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कुछ काम बच गये हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




