ईचागढ़ विस:तीन तीन बूथों का भ्रमण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Updated at : 05 Dec 2014 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
ईचागढ़ विस:तीन तीन बूथों का भ्रमण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय सामुदायिक भवन में ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपायुक्त चंद्रशेखर व एसपी दुर्गा उरांव उपस्थित थे. प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी भीष्म कुमार द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में अनुपस्थित सात मजिस्ट्रटों को शो कॉज जारी किया गया है. प्रशिक्षण में प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय सामुदायिक भवन में ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपायुक्त चंद्रशेखर व एसपी दुर्गा उरांव उपस्थित थे. प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी भीष्म कुमार द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में अनुपस्थित सात मजिस्ट्रटों को शो कॉज जारी किया गया है. प्रशिक्षण में प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तीन तीन बूथ में भ्रमण करने सहित चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के टिप्स दिये गये. प्रशिक्षण में बताया गया कि अगर कहीं इवीएम मशीन खराब है, तो तुरंत ठीक किया जाय अन्यथा तुरंत बदलने की कारवाई की जायेगी. प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट तीन तीन बूथ का भ्रमण करेंगे. प्रशिक्षण के पश्चात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टी के साथ टैग किया गया ताकि माजिस्ट्रेट उन पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो सकेंगे. मौके पर कई सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola