अर्जुन मुंडा ने किया खरसावां के विभिन्न गांवों का दौरा

Updated at : 28 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने किया खरसावां के विभिन्न गांवों का दौरा

बहुमत की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार से जोडेंगे: अर्जुन मुंडासंस्थागत विकास पर देंगे जोर : अर्जुन मुंडा28 केएसएन 2 : जन संपर्क पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाताप्रतिनिधि,खरसावां भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां व सरायकेला प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. इस दौरान श्री मुंडा गांव के […]

विज्ञापन

बहुमत की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार से जोडेंगे: अर्जुन मुंडासंस्थागत विकास पर देंगे जोर : अर्जुन मुंडा28 केएसएन 2 : जन संपर्क पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाताप्रतिनिधि,खरसावां भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां व सरायकेला प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. इस दौरान श्री मुंडा गांव के लोगों से मिले तथा क्षेत्र के विकास के लिये समर्थन देने की अपील की. श्री मुंडा ने लोगों से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आयी तो प्राकृतिक संसाधन व मानव संसाधन को एक साथ जोड़ कर कार्य किया जायेगा. स्कील डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दे कर युवाओं कों रोजगार से जोड़ा जायेगा. शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जायेगा. शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. खरसावां को नॉलेज सेंटर बनाया जायेगा. खरसावां में सिल्क उद्योग का प्रसार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कई जनकल्याण कारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया था परंतु झामुमो – कांग्रेस गंठबंधन सरकार ने उन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल कर बंद करना का काम किया है. उन्होंने लोगों से राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola