अर्जुन मुंडा पर आरोप दुर्भावना से प्रेरित : सनातन मुंडा

Updated at : 28 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा पर आरोप दुर्भावना से प्रेरित : सनातन मुंडा

28 केएसएन 1 : पत्रकार सम्मेलन करते भारत मुंडा समाज के नेतासंवाददाता,खरसावां भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो सनातन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अर्जुन मुंडा के आदिवासी नहीं होने संबंधी दिये गये बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा आदिवासी हैं. यह कहना कि अर्जुन मुंडा आदिवासी नहीं […]

विज्ञापन

28 केएसएन 1 : पत्रकार सम्मेलन करते भारत मुंडा समाज के नेतासंवाददाता,खरसावां भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो सनातन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अर्जुन मुंडा के आदिवासी नहीं होने संबंधी दिये गये बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा आदिवासी हैं. यह कहना कि अर्जुन मुंडा आदिवासी नहीं है, यह दुर्भावना से प्रेरित है. कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं. प्रो मुंडा खरसावां में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के विरुद्ध इस तरह की बातें कहना आदिवासी आवाज को कमजोर करना है. सांसद रहते हुए अर्जुन मुंडा ने आदिवासियों के जो मुद्दे संसद में उठाये, वह ऐतिहासिक दस्तावेज बन गये हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पर आदिवासी समाज को भ्रमित करने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को एससी रॉय द्वारा लिखित पुस्तक मुंडा इन देयर कंट्री पढ़ना चाहिये. 1912 में लिखी गयी इस पुस्तक में मुंडाओं के रहन सहन, आचार विचार के संदर्भ में विस्तारपूर्वक लिखा गया है. मौके पर केंद्रीय सचिव नाथो सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष कालाचंद सिंह मुंडा, सह सचिव सुनाराम सिंह मुंडा, बलराम सिंह मुंडा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola