seraikela kharsawan news: आंगनबाड़ी की 137 सेविकाओं को मिला स्मार्टफोन, खिले चेहरे
Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 03 May 2025 12:44 AM
खूंटपानी में विधायक बोले- स्मार्टफोन से आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर तरीके से होगा संचालन
खरसावां. खूंटपानी प्रखंड में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर 137 सेविकाओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया. विधायक दशरथ गागराई ने 137 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व महिला पर्यवेक्षिकाओं में स्मार्टफोन का वितरण किया. मोबाइल फोन पाकर सेविकाओं के चेहरे खिल उठे. विधायक ने कहा कि सेविकाओं पर आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर संचालन के लिए बड़ी जवाबदेही है. स्मार्टफोन से उन्हें कार्य करने में सुगमता होगी. गागराई ने सेविकाओं से सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने व राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने में पूरा सहयोग देने की अपील की. आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला है. इन केंद्रों में बच्चों को पोषणयुक्त भोजन के साथ बुनियादी शिक्षा दी जाती है. विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि स्मार्ट फोन से सेविकाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों तथा कार्यों से संबंधित हर दिन की विवरणी और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करने के साथ सुरक्षित भी रख सकेंगी. स्मार्टफोन में विभाग के कई एप इंस्टॉल प्रभारी सीडीपीओ खुशेन्द्र सोन केशरी ने कहा कि स्मार्टफोन में विभाग के कई महत्वपूर्ण एप पहले से इंस्टॉल हैं. वह पोषण ट्रैकिंग, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़े निबंधन व आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सहित कई कार्यों की रियल टाइम डेटा इंट्री कर सकेंगी. मौके पर बासंती गागराई, जिप सदस्य यमुना तियू, अंचल अधिकारी फूलेश्वर साव, महिला पर्यवेक्षिका गीता देवी, बिरसा तियू, आनंद दास, गुरुचरण सोरेन समेत आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










