मृतक के परिजनों ने मांगा मुआवजा नहीं तो सड़क पर उतरेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 1:33 AM
नोवामुंडी : सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात मारे गये संतोष के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गौड़ दीघिया गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि मृतक के परिजनों को अगर मुआवजा नहीं मिला, तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि […]
नोवामुंडी : सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात मारे गये संतोष के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गौड़ दीघिया गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि मृतक के परिजनों को अगर मुआवजा नहीं मिला, तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर द्वारा ओवर लोड गिट्टी लोड कर तेज रफ्तार से सड़कों पर आवागमन किया जाता है. सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है. अख्तर खान की हाइवा से करीब चार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकीं है.
दूसरी तरफ, भाजपा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी अशोक कुमार से मुलाकात की. बढ़ते सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










