ओवरटेक करने में बाइक सवार की गयी जान, तीन लोग गंभीर

राजनगर : सरायकेला-खरसावां के हाता-चाईबासा मार्ग पर राजनगर विद्युत सब स्टेशन के पास अनियंत्रित बाइक के अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बढा हेंब्रम की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बढा हेंब्रम ओड़िशा के तिरिंग थाना क्षेत्र के सेयाजाड़ का रहनेवाला था. घायल जमशेदपुर के मानगो निवासी मंदोदरी गोप […]
राजनगर : सरायकेला-खरसावां के हाता-चाईबासा मार्ग पर राजनगर विद्युत सब स्टेशन के पास अनियंत्रित बाइक के अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बढा हेंब्रम की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बढा हेंब्रम ओड़िशा के तिरिंग थाना क्षेत्र के सेयाजाड़ का रहनेवाला था. घायल जमशेदपुर के मानगो निवासी मंदोदरी गोप (60), अनुष्का गोप (12) व सुमित्रा गोप (24) को सीएचसी राजनगर में प्राथमिकी इलाज के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है. सूचना पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने बाइक और कार को जब्त कर लिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बढा हेंब्रम सरायकेला थाना क्षेत्र के बैस्टमसाई गांव स्थित अपनी ससुराल से बाइक (ओडी 11 जे-1413) से सेयाजाड़ जा रहा था.
इसी दौरान राजनगर सब स्टेशन के पास एक वाहन को अोवरटेक करने लगा. सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (जेएच05एडी-3612) को देख उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और अोवरटेक कर रहे वाहन के पीछे जा टकरायी. इसी बीच सामने से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर बीच सड़क गिर गयी और बाइक को करीब 50 मिटर तक घिसटते हुए सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गयी. इससे कार में सवार मंदोदरी गोप, अनुष्का गोप, सुमित्रा गोप गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने बाइक सवार बढ़ा हेंब्रम समेत सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी राजनगर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम ले जाने के दौरान बढ़ा हेंब्रम की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




