ePaper

सरायकेला : दो माह में हुई पांच हजार क्विंटल धान की खरीदारी

Updated at : 22 Jan 2019 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला : दो माह में हुई पांच हजार क्विंटल धान की खरीदारी

– धान अधिप्राप्ति केंद्र में अब तक जिला में 149 किसानों ने बेचे धान – जिला के नौ केंद्र में हो रही है धान की खरीदारी – सबसे अधिक खरसावां प्रखंड में खरीदी गयी है 1368 क्विंटल धान सरायकेला : किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकारी स्तर से धान अधिप्राप्ति केंद्र में दो […]

विज्ञापन

– धान अधिप्राप्ति केंद्र में अब तक जिला में 149 किसानों ने बेचे धान

– जिला के नौ केंद्र में हो रही है धान की खरीदारी

– सबसे अधिक खरसावां प्रखंड में खरीदी गयी है 1368 क्विंटल धान

सरायकेला : किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकारी स्तर से धान अधिप्राप्ति केंद्र में दो माह में पांच हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद हुई है. जिला के 149 किसानों ने 5228 क्विंटल धान बेचा है. जबकि, जिला से 2.35 लाख क्विंटल धान की खरीद की जानी है. दो माह में धान खरीद में विभाग द्वारा हासिल की गयी उपलब्धि लक्ष्य से काफी दूर है.

धान की सबसे अधिक खरसावां केंद्र में 1368 क्विंटल खरीदारी हुई है. जबकि, सबसे कम गम्हरिया प्रखंड के यशपुर लैंपस में 22 क्विंटल खरीद किया गया है. धान खरीद के लिए जिला में नौ केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्र लैंपस में ही बनाये गये हैं ताकि किसान अपनी उपज को केंद्र तक पहुंचा सके और सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य हासिल कर सकें.

इन लैंपस में बनाया गया है धान खरीद केंद्र

चांडिल लैंपस लिमिटेड, यशपुर लैंपस, खरसावां लैंपस, कुचाई लैंपस, नीमडीह लैंपस, राजनगर लैंपस, सामुदायिक भवन कुकडु, सीनी लैंपस व सितु ईचागढ़ लैंपस बनाया गया है.

चांडिल लैंपस में 361.91 क्विंटल, यशपुर लैंपस गम्हरिया में 22.15 क्विंटल, खरसावां लैंपस 1369 .66 क्विंटल, कुचाई लैंपस 281.79 क्विंटल, नीमडीह लैंपस में 802.22 क्विंटल, राजनगर लैंपस 956.71 क्विंटल, सामुदायिक भवन कुकडु केंद्र में 310.01 क्विंटल, सीनी लैंपस सरायकेला में 885.38 क्विंटल व सितु ईचागढ़ लैंपस में 221.35 क्विंटल धान की खरीद की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola