खरसावां : दुर्गा मंदिर की दान पेटी तोड़ रुपये की चोरी
Updated at : 13 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : चोरों ने रविवार रात कुचाई के दुर्गा मंदिर की दान पेटी से रुपये चोरी कर लिये. उसमें करीब 10-12 हजार रुपये थे. सोमवार की सुबह जब पूजा समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे, तो दान पेटी गायब मिली. खोजबीन करने पर वह मंदिर के पीछे पड़ी मिली. इसके बाद समिति के सभी सदस्य कुचाई […]
विज्ञापन
खरसावां : चोरों ने रविवार रात कुचाई के दुर्गा मंदिर की दान पेटी से रुपये चोरी कर लिये. उसमें करीब 10-12 हजार रुपये थे. सोमवार की सुबह जब पूजा समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे, तो दान पेटी गायब मिली. खोजबीन करने पर वह मंदिर के पीछे पड़ी मिली. इसके बाद समिति के सभी सदस्य कुचाई थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. पूजा समिति के अध्यक्ष डुमू गोप ने कुचाई थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के सत्येंद्र कुम्हार, लुबुराम हेम्ब्रम, मंगलसिंह, पत्ता सोय, महेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




