सरायकेला-खरसावां : 20 मई से जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन, पहली बार महिला टीमों की भी होगी एंट्री

जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026-27 जून से शुरू होगी. इस बार पुरुषों के साथ पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन होगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026-27 के मैच आगामी जून महीने में खेले जाएंगे. जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 20 में से 25 में तक रजिस्ट्रेशन का फॉर्म अर्जुना स्टेडियम खरसावां से प्राप्त किया जा सकता है जबकि क्लब रजिस्ट्रेशन और खिलाड़ियों का निबंध 25 में से 5 जून के मध्य किया जाएगा.
पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित करने की तैयारी
डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया कि इस बार जिला फुटबॉल लीग का आयोजन बेहतर ढंग से कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुरुष फुटबॉल लीग के साथ-साथ पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है. अब तक तीन महिला फुटबॉल क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि टीमों की संख्या बढ़ाकर छह करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

लीग संचालन को लेकर होगी बैठक
उन्होंने बताया कि 5 जून के बाद जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य, रेफरी और क्लब सचिवों के बीच विचार-विमर्श के लिए बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में लीग के बेहतर संचालन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










