प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

Updated at : 03 Jun 2014 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

सरायकेला : सीनी के करीम बागान स्थित एनएससी कंप्यूटर संस्था द्वारा कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 51 प्रशिक्षार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से युवा जागृति एवं स्वावलंबन संघ के राजेश सिंहदेव व विशिष्ट अतिथि के रूप में बाइनरी सॉफ्टेक सॉल्यूशंस जमशेदपुर के जीतेंद्र सिंह […]

विज्ञापन

सरायकेला : सीनी के करीम बागान स्थित एनएससी कंप्यूटर संस्था द्वारा कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 51 प्रशिक्षार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से युवा जागृति एवं स्वावलंबन संघ के राजेश सिंहदेव व विशिष्ट अतिथि के रूप में बाइनरी सॉफ्टेक सॉल्यूशंस जमशेदपुर के जीतेंद्र सिंह उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा की वर्तमान युग में कंप्यूटर अनिवार्य शिक्षा बन गयी है.

इसलिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने की आवश्यकता है. उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की. संस्था के निर्देशक एन दास ने कहा कि संस्था विगत पांच वर्षो से काम कर रही है और न्यूनतम शुल्क में कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध करा रही है. समारोह में प्रथम विश्वनाथ प्रधान, द्वितीय कुमारी रूबी व तृतीय सीमा महतो रहीं. मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola