सरायकेला में विक्षिप्त ने की एक शिक्षिका की हत्या, सिर लेकर भागा, काफी मेहनत के बाद गिरफ्तार

सरायकेला खरसावां : यहां एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक स्कूली शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी और उसका सिर काटने के बाद सिर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सरायकेला के खापरसाई सरकारी स्कूल में सिरफिरे युवक हरी हेंब्रम ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका सुकरू […]
सरायकेला खरसावां : यहां एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक स्कूली शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी और उसका सिर काटने के बाद सिर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सरायकेला के खापरसाई सरकारी स्कूल में सिरफिरे युवक हरी हेंब्रम ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका सुकरू हस्सा की गर्दन काट कर दो टुकड़ा कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद शिक्षिका का सिर और कटारी लेकर आरोपित क्षेत्र में घूमता रहा. उसके बाद वह गांव के ही काली मंदिर पहुंच पुलिस के सामने कटारी लहराता रहा.
महिला का सिर काटने के बाद विक्षिप्त उसका सिर लेकर फरार हो गया. विक्षिप्त महिला शिक्षिका का सिर लेकर कई घंटों तक गांव में घूमता रहा. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और विक्षिप्त आरोपी को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया.
आक्रोशित शिक्षकों ने सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क को किया जाम
खपरशाही के पास खरसावां-सरायकेला मार्ग को आक्रोशित शिक्षकों ने जाम कर दिया है. घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने से शिक्षक नाराज थे. वहीं महिला शिक्षिका का सिर विहीन शव सड़क के किनारे पड़ा है. बाद में पुलिस के समझाने के बाद सड़क जाम हटवाया जा सका. पुलिस ने 50 से अधिक पुलिस जवानों को सर्च अभियान में लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




