वज्रपात के समय बरतें सावधानी खुले में और नंगे पांव न रहें :डीसी

Updated at : 04 May 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात के समय बरतें सावधानी खुले में और नंगे पांव न रहें :डीसी

कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी नपेंगे : मीनाक्षी नपं अध्यक्ष ने किया टाउन हॉल की मरम्मत का निरीक्षण, गुणवत्ता का अभाव सरायकेला : नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक ने सरायकेला टाउन हॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने टाउन हॉल की मरम्मत पर जानकारी हासिल की. निरीक्षण में मरम्मत के बावजूद […]

विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी नपेंगे : मीनाक्षी

नपं अध्यक्ष ने किया टाउन हॉल की मरम्मत का निरीक्षण, गुणवत्ता का अभाव
सरायकेला : नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक ने सरायकेला टाउन हॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने टाउन हॉल की मरम्मत पर जानकारी हासिल की. निरीक्षण में मरम्मत के बावजूद छत से पानी टपकता मिला, जबकि वायरिंग भी पुराना ही है. दीवार की मरम्मत के बावजूद वह दरका हुआ है. काम में घटिया सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था. उन्होंने टाउन हॉल की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण में मौजूद सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश को हिदायत दी कि विकास योजनाओं में भ्रष्टचार किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कार्य का स्तर सुधारने की हिदायत देते हुए चेताया कि अगर कार्य में गुणवत्ता नहीं रही तो संवेदक के साथ ही अभियंता पर भी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर वार्ड पार्षद मीरा बारिक भी उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola