आधा दर्जन गांवों में 8 दिनों से नहीं है बिजली

Updated at : 25 Apr 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन गांवों में 8 दिनों से नहीं है बिजली

17 अप्रैल को तेज आंधी से टूट गये थे बिजली के तार व पोल खरसावां : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो तथा आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में पिछले छह दिनों से बिजली गुल है. विगत 17 अप्रैल को आंधी से क्षेत्र के करीब एक दर्जन बिजली के पोल गिर कर टूट गये. इस कारण […]

विज्ञापन

17 अप्रैल को तेज आंधी से टूट गये थे बिजली के तार व पोल

खरसावां : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो तथा आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में पिछले छह दिनों से बिजली गुल है. विगत 17 अप्रैल को आंधी से क्षेत्र के करीब एक दर्जन बिजली के पोल गिर कर टूट गये. इस कारण से बिजली की आपूर्ति ठप है. बिजली विभाग की ओर से बिजली के टूटे तार व पोल को दुरुस्त करने का काम चल रहा है.
मंगलवार को करीब आठ दिनों के बाद दर्जनभर गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी. बुधवार तक बड़ाबांबो क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है. बिजली मिस्त्री की कमी तथा दिन के वक्त तेज धूप के कारण कार्य में विलंब हो रहा है. बिजली विभाग के जेइ उपेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो जायेगी. जगह-जगह बिजली के पोल व तार टूट कर गिर गये थे. इन्हें दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है.
बड़ाबांबो में जलापूर्ति ठप : बिजली नहीं रहने से बड़ाबांबो में पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति ठप हो गयी है. यहां करीब 400 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. सुबह में पानी के लिए चापाकलों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है.
बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित : बिजली गुल रहने से बच्चों को पढाई बाधित हो रही है. बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करने को बाध्य हैं. उपर से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola