लंबित मामलों का अविलंब करें उदभेदन : एसडीपीओ
Updated at : 08 Mar 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

कहा पुलिस पब्लिक संबंध को और अधिक मजबूत बनायें सरायकेला : जिला समाहरणालय में बुधवार को अनुमंडल के थाना प्रभारियों संग एसडीपीओ अविनाश कुमार ने क्राइम मीटिंग की. इस दौरान थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए एसडीपीअो ने वर्षों से लंबित पड़े मामलों का उद्भेदन करने व फरार वारंटियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाने […]
विज्ञापन
कहा पुलिस पब्लिक संबंध को और अधिक मजबूत बनायें
सरायकेला : जिला समाहरणालय में बुधवार को अनुमंडल के थाना प्रभारियों संग एसडीपीओ अविनाश कुमार ने क्राइम मीटिंग की. इस दौरान थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए एसडीपीअो ने वर्षों से लंबित पड़े मामलों का उद्भेदन करने व फरार वारंटियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि मामलों के खुलासे और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस-पब्लिक संबंध को और अधिक मजबूत बनायें. कहा कि कोई फरियादी थाना आता है,
तो उसके साथ कुशल व्यवहार करें. उनकी समस्या को सुनते हुए समाधान का प्रयास करें. एसडीपीओ ने निरंतर वाहन चेकिंग अभियान चलाने, सुदूरवर्त्ती क्षेत्र में एलआरपी करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने समेत अन्य कई निर्देश दिये. मौके पर आदित्यपुर से अविनाश कुमार, खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, कुचाई के राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजनगर थाना प्रभारी वीएन झा समेत अन्य थानाें के प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




