क्या आपका फ्रिज भी दीवार से सटा हुआ है? आज ही बदलें ये जगह, कम आएगा बिजली का बिल

Updated:
विज्ञापन

फ्रिज रखने का सही तरीका, Photo: Ai

क्या आपका फ्रिज भी दीवार से सटा हुआ है? आज ही बदलें ये जगह और जानें एक आसान सी ट्रिक जिससे आपके घर का बिजली का बिल काफी कम हो जाएगा.

विज्ञापन

Electricity Saving Tips: क्या आपके घर का बिजली का बिल भी हर महीने बहुत ज्यादा आता है? हम अक्सर सोचते हैं कि बिल कम करने के लिए हमें एसी या गीजर का इस्तेमाल कम करना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक साधारण फ्रिज भी बिल बढ़ा सकता है. असल में, फ्रिज रखने की जगह हमारे बिजली के बिल पर सीधा असर डालती है. बहुत से लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है. आपकी यह एक छोटी सी लापरवाही न सिर्फ फ्रिज को जल्दी खराब कर सकती है, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ती है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे की फ्रिज को दीवार से सटाकर क्यों नहीं रखना चाहिए और इसे रखने का सही तरीका क्या है जिससे आपका बिजली का बिल कम आए.

विज्ञापन

दीवार से सटाकर फ्रिज रखने से क्या होता है?

फ्रिज के पीछे की तरफ कंडेंसर कॉइल्स होती हैं, जो फ्रिज के अंदर की गर्मी को बाहर निकालने का काम करती हैं. जब हम फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं, तो हवा के आने-जाने की जगह नहीं बचती. इससे फ्रिज को ठंडा रहने के लिए बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और वह ज्यादा बिजली खर्च करने लगता है. लगातार गर्म रहने की वजह से फ्रिज की मशीन भी जल्दी खराब हो सकती है.

फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए?

आपके फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6 से 10 इंच की दूरी जरूर होनी चाहिए. इससे फ्रिज के पीछे हवा आसानी से घूम पाएगी और वह गर्म नहीं होगा. जब फ्रिज आराम से चलेगा, तो वह कम बिजली लेगा और आपकी बचत होगी.

फ्रिज को रखने की सही जगह कौन सी है?

  • धूप से दूर रखें: फ्रिज को कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां उस पर सीधी धूप पड़ती हो.
  • गैस चूल्हे से दूरी: फ्रिज को कभी भी गैस चूल्हे या माइक्रोवेव के पास न रखें. गर्मी की वजह से फ्रिज को ठंडा होने के लिए दोगुना काम करना पड़ता है.
  • हवादार जगह: फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां हवा का आना-जाना बना रहे.

बिजली बिल कम करने के लिए कुछ और बोनस टिप्स

  • फ्रिज को बार-बार न खोलें: जितनी बार आप दरवाजा खोलते हैं, बाहर की गर्मी अंदर जाती है और फ्रिज को फिर से ठंडा होने के लिए ज्यादा बिजली चाहिए होती है.
  • गर्म खाना न रखें: फ्रिज में कभी भी गरम खाना या दूध न रखें. इसे पहले बाहर ठंडा होने दें, फिर अंदर रखें.
  • गैस्केट की सफाई: फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर को साफ रखें. अगर वह ढीली होगी, तो ठंडी हवा बाहर निकलेगी और बिल बढ़ेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola