स्वरोजगार से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : बीडीओ

खरसावां : झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रखंड के हरिभंजा में कलस्टर स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) का सम्मेलन आयोजित हुआ. उद्घाटन बीडीओ दयानंद जायसवाल ने किया. महिलाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार सबसे बड़ी जरूरत है. महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक व सामाजिक विकास में […]
खरसावां : झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रखंड के हरिभंजा में कलस्टर स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) का सम्मेलन आयोजित हुआ. उद्घाटन बीडीओ दयानंद जायसवाल ने किया. महिलाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार सबसे बड़ी जरूरत है. महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक व सामाजिक विकास में भागीदार बन सकती हैं. घर में रहकर भी उनके आर्थिक विकास की संभावनाओं को तलाशा जा सकता है.
जायसवाल ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं रोजगार से जुड़ सकती हैं और स्वावलंबन के साथ ही परिवार को आर्थिक विकास में सहभागिता प्रदान कर सकती है. महिलाएं समृद्ध होंगी, तो समाज आगे बढ़ेगा. कार्यक्रम को हरिभंजा मुखिया जानोमाई जामुदा, बिटापुर मुखिया रानी हेंब्रम, एएसआई राजेश सिंह, कलस्टर को-ऑर्डिनेटर अनीता सोय व मुकु बारी ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




