सीइओ ने लिया निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा

Updated at : 23 Feb 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
सीइओ ने लिया निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा

सरायकेला : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एनएन पांडेय ने गुरुवार को डीसी छवि रंजन, एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निकाय चुनाव में मतदान के लिए इवीएम की आवश्यकता एवं उपलब्ध्ता की समीक्षा करने के […]

विज्ञापन

सरायकेला : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एनएन पांडेय ने गुरुवार को डीसी छवि रंजन, एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निकाय चुनाव में मतदान के लिए इवीएम की आवश्यकता एवं उपलब्ध्ता की समीक्षा करने के अलावा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन, मतदान कर्मियों की आवश्यकता व उपलब्धता, मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता,

संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, मतदान संपन्न कराने के लिए वाहनों की आवश्यकता व उपलब्धता तथा विविध निर्वाचन कोषांगों के गठन की समीक्षा करने के साथ ही निर्वाचन व्यय के लिए निधि आवंटन जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त आकांक्षा रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारसनाथ यादव, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार दुबे, डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola