अब महिला मंडल बनावायेंगे बिरसा आवास, मिलेगा रिवार्ड

सरायकेला : सरायकेला परिसदन में सरकार की आदिवासी कल्याण सह समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने प्रमंडल के तीनों जिला के पदाधिकारियों संग बैठक की. इस दौरान सबसे पहले आदिवासी कल्याण की योजनाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, साइकिल, चिकित्सा अनुदान योजना, अजजा-अजा अत्याचार निवारण के तहत क्षतिपूर्ति वितरण, वनाधिकार […]
सरायकेला : सरायकेला परिसदन में सरकार की आदिवासी कल्याण सह समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने प्रमंडल के तीनों जिला के पदाधिकारियों संग बैठक की. इस दौरान सबसे पहले आदिवासी कल्याण की योजनाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, साइकिल, चिकित्सा अनुदान योजना, अजजा-अजा अत्याचार निवारण के तहत क्षतिपूर्ति वितरण, वनाधिकार पट्टा आदि की प्रगति की जानकारी ली, जिन पर संतोष जताया गया.
सरायकेला जिला में आधार एवं खाता को लेकर पहली से चौथी कक्षा तक के बच्चों को छात्रवृत्ति भुगतान में कुछ खामियां पायी गयी, जिस पर सुधार का निर्देश दिया गया. अजा-अजजा अत्याचर निवारण अधिनियम के लिए देय क्षतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा अलग से फंड की व्यवस्था करने की बात कही गयी.
साथ ही इसका अधिक से अधिक खर्च करने को कहा गया. अजा लोगों के लिए छोटी-छोटी बीमारियों के लिए उपलब्ध राशि का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया. बैठक में मंत्री ने तीनों जिला के कार्य प्रगति पर संतोष जताया. मंत्री के सरायकेला आगमन पर डीसी छवि रंजन द्वारा स्वागत कियागया. बैठक में आइटीडीए निदेशक अरुण वाल्टर सांगा के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




