पत्थर से कुचलकर दो की हत्या

Updated at : 14 Feb 2018 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कुचलकर दो की हत्या

वारदात : गम्हरिया व कांड्रा में अलग-अलग स्थानों पर घटी घटनाएं गम्हरिया : मंगलवार को कांड्रा व आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पत्थर से कुचलकर दो लोगों की हत्या कर दी गयी. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कांड्रा में एक युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने और गम्हरिया में […]

विज्ञापन

वारदात : गम्हरिया व कांड्रा में अलग-अलग स्थानों पर घटी घटनाएं

गम्हरिया : मंगलवार को कांड्रा व आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पत्थर से कुचलकर दो लोगों की हत्या कर दी गयी. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कांड्रा में एक युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने और गम्हरिया में एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी. दोनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस जांच में जुट गयी.
कांड्रा के भथुवागोड़ा में युवक की हत्या
कांड्रा थाना क्षेत्र के चररी पहाड़ी के समीप भथुवागोड़ा बालीडीह के समीप 32 वर्षीय युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गयी. मृतक की पहचान शिकार मांझी के रूप में की गयी. मृतक सीनी ओपी क्षेत्र के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत काशिदा गांव का रहने वाला था. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या कर शव को वहां सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ी में फेंक दिया गया और उसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक गम्हरिया के किसी कंपनी में काम करता था.
दोनों घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
सीनी के काशिदा गांव का रहने वाला था शिकार मांझी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola