सीकेपी : ट्रेन से कटकर दो युवकों की हुई मौत

Updated at : 07 Feb 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी : ट्रेन से कटकर दो युवकों की हुई मौत

खरसावां : चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत राजखरसावां-माहलीमुरुप स्टेशन के बीच घटी दो अलग-अलग घटना में ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी. पहली घटना पोड़ाडीह व बुरुडीह रेलवे फाटक के बीच पोल संख्या 288/05-02 के पास की मंगलवार सुबह दस बजे […]

विज्ञापन

खरसावां : चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत राजखरसावां-माहलीमुरुप स्टेशन के बीच घटी दो अलग-अलग घटना में ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी. पहली घटना पोड़ाडीह व बुरुडीह रेलवे फाटक के बीच पोल संख्या 288/05-02 के पास की मंगलवार सुबह दस बजे की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. इसके बाद शाम पुलिस को सूचना मिली कि पोल संख्या 287/16-18 के पास ट्रेन से कट कर एक और युवक की मौत हो गयी है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया कि दोनों लाश की पहचान नहीं हो सकी है. मृतकों के पॉकेट से भी पुलिस को किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला. पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola