रविदास के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

Updated at : 01 Feb 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
रविदास के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

खरसावां : भाजपा एससी मोर्चा ने मनायी संत रविदास जयंती खरसावां : खरसावां के देहरीडीह गांव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत रविदास जयंती मनायी गयी. जिला परिषद सदस्य रानी हेंब्रम, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मुखी, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय, जिला मीडिया प्रभारी सुशील षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर […]

विज्ञापन

खरसावां : भाजपा एससी मोर्चा ने मनायी संत रविदास जयंती

खरसावां : खरसावां के देहरीडीह गांव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत रविदास जयंती मनायी गयी. जिला परिषद सदस्य रानी हेंब्रम, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मुखी, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय, जिला मीडिया प्रभारी सुशील षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर महतो, कृष्णा सोय समेत पार्टी नेताओं ने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मुखी ने कहा कि देश के महान संत रविदास जी के दर्शन मानव समाज के लिए हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे.
उन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा के लिए न्योछावर किया. इस अवसर परी जिप सदस्य रानी हेंब्रम, लखींद्र रविदास, साधु दास, दिलीप दास, लादुराम सोय, बबलू सोय समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola