पटना 20 लाख लूट कांड: बेगूसराय से एक बदमाश गिरफ्तार, 2 लाख 12 हजार कैश बरामद, कट्टा सटाकर छीना था बैग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Mar 2026 7:53 PM

विज्ञापन

पटना सिटी एसपी दीक्षा और गिरफ्तार आरोपी सैफ की तस्वीर

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र में 20 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. SIT ने बेगूसराय से एक आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है, जबकि बाकी तीन बदमाश अब भी फरार हैं.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र इलाके में सोमवार को हुई 20 लाख रुपए की सनसनीखेज लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा के नेतृत्व में गठित SIT ने इस मामले में सैफ खान नाम के आरोपी को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 2.12 लाख रुपए बरामद किए हैं, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी उसके घर से जब्त की गई है.

कैश एजेंट को घेरकर की गई थी लूट

घटना सोमवार दोपहर की है, जब रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी पंकज कुमार स्कूटी से बोरिंग रोड स्थित बैंक में 20 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे. अल्पना मार्केट गली के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया. एक बदमाश ने कट्टा तान दिया और बाकी ने रुपए से भरा बैग छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पीड़ित ने बताई पूरी आपबीती

पीड़ित पंकज कुमार के अनुसार, वह साईं मंदिर से रुपए कलेक्ट कर बैंक जा रहे थे. तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और पूरे प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया गया.

SIT की कार्रवाई, CCTV से मिली अहम सुराग

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत SIT का गठन किया. सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि आसपास के दुकानदारों और ठेला वालों से पूछताछ की गई है. साथ ही, जिस रास्ते से बदमाश आए और भागे, वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इसी आधार पर पुलिस सैफ खान तक पहुंच सकी.

पहले भी जा चुका है जेल, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सैफ खान का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल उसके तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

Also Read: पटना से बक्सर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोले- बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन