डीयर पार्क को पूरा कराने के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला : कालूराम सेवा ट्रस्ट ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर कुदरसाही में निर्माणाधीन डीयर पार्क का काम शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि कुदरसाही स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर शिव मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र लोगों की आस्था का […]
सरायकेला : कालूराम सेवा ट्रस्ट ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर कुदरसाही में निर्माणाधीन डीयर पार्क का काम शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि कुदरसाही स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर शिव मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है. मंदिर के बगल से बहती खरकई नदी लोगों को अपनी ओर सहज ही आकर्षित करती है. इस पावन स्थल के उत्थान के लिए वहां डीयर पार्क की योजना को स्वीकृति मिली थी. पार्क का निर्माण सरायकेला विशेष प्रमंडल करार रहा था, लेकिन वह अभी भी अधूरा पड़ा है.
पार्क का निमार्ण कार्य पूरा नहीं होने से वह धीरे-धीरे जर्जर होने लगा है. उपायुक्त से पार्क को पूरा कराने का आग्रह किया गया था. ट्रस्ट के संयोजक मनोज चौधरी के अनुसार ट्रस्ट के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने नगर पंचायत को इस पर पहल का निर्देश देते हुए अधूरे पार्क को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि डीसी के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, अमीन कृष्णा महतो को पार्क का नक्शा बनाने का आदेश दिया गया है तथा पार्क स्थल का मापी भी कराई गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




