आज कोर्ट में पीड़िता का दर्ज होगा बयान
Updated at : 23 Jan 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुचाई. 12 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला कोर्ट या पुलिस कहे तो गठित होगा मेडिकल बोर्ड सरायकेला : बारह वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के कारण उसके गर्भवती होने के मामले की सदर अस्पताल की चिकित्सिका डॉ सी भारती राव ने रविवार को जांच करने के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए उसे एमजीएम रेफर किया […]
विज्ञापन
कुचाई. 12 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
कोर्ट या पुलिस कहे तो गठित होगा मेडिकल बोर्ड
सरायकेला : बारह वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के कारण उसके गर्भवती होने के मामले की सदर अस्पताल की चिकित्सिका डॉ सी भारती राव ने रविवार को जांच करने के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए उसे एमजीएम रेफर किया है. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने कही. उन्होंने कहा कि उक्त किशोरी का प्रसव उसकी इच्छा पर ही निर्भर होगा, साथ ही कोर्ट या पुलिस के निर्देश पर ही मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा. सीएस ने कहा कि चूंकि गर्भ लगभग 34 सप्ताह का हो गया है, इसलिए प्रसव बहुत जल्द हो सकता है. सीएस ने बताया कि किशोरी की उम्र काफी कम होने के कारण उसका प्रसव एमजीएम जमशेदपुर में ही कराना ठीक रहेगा. अगर कोर्ट मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहता है तो महिला चिकित्सकों का तीन सदस्यीय बोर्ड गठित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




