जिले के निबंधित 300 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
Updated at : 17 Dec 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला में रोजगार मेला आज से सरायकेला : जिला प्रशासन व नियोजन विभाग की ओर से सरायकेला के जिला नियोजनालय परिसर में रविवार से दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने दी. कहा कि रोजगार मेला में चार कंपनियां बेरोजगार युवकों को शॉट लिस्टेड करते […]
विज्ञापन
सरायकेला में रोजगार मेला आज से
सरायकेला : जिला प्रशासन व नियोजन विभाग की ओर से सरायकेला के जिला नियोजनालय परिसर में रविवार से दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने दी. कहा कि रोजगार मेला में चार कंपनियां बेरोजगार युवकों को शॉट लिस्टेड करते हुए 300 बेरजगारों को रोजगार देगी. मेला में एलआइसी ऑफ आदित्यपुर, एलआइसी ऑफ इंडिया मानगो, आइटी एससीआइइएनटी जमशेदपुर व श्रीराम पिस्टॉन लिमिटेड नामक चार कंपनियां शामिल होंगी.
मेला में नन मैट्रिक से लेकर स्नातक ,आइटीआइ, डिप्लोमा, बीटेक, बीइ, बीसीए योग्याताधारी युवाओं को न्यूनतम 6000 से 15000 रुपये तक के वेतनमान पर लॉक किया जाएगा. श्री कुमार ने बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेला का लाभ लेने की अपील की है. मेला में भाग लेने वाले युवक-युवती अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता की छाया प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति व 10 कलर पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में पहुंचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




