मौसम: किन राज्यों में होगी बारिश और कहां चलेगी तेज हवा, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert Today

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 26-27 मार्च को कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. नीचे पढ़ें मौसम विभाग (IMD) ने किन राज्यों के लिए जारी किया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 से 29 मार्च के बीच बारिश का असर रहेगा. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

IMD के अनुसार, तटीय महाराष्ट्र (समुद्र किनारे वाला इलाका) और केरल में 26 से 27 मार्च के बीच कुछ जगहों पर मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है. 26 और 27 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 26 मार्च को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 27 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं.

उत्तर प्रदेश का मौसम

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता हुआ नजर आएगा. 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश के अलावा 20-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 मार्च को फिर मौसम थोड़ा साफ होगा और हल्के बादल छाए रहेंगे. 29 और 30 मार्च को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें : 25 से 30 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवा, जानें इस सप्ताह कहां होगी बारिश

दिल्ली का मौसम

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

28 से 30 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ कहीं-कहीं 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में 26 मार्च को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा और कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 27 और 28 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन (बादलों का गरजना) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

झारखंड का मौसम

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 2 दिन राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 से 31 मार्च के बीच राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो सकता है. इस दौरान कहीं–कहीं मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola