रामनवमी पर मौसम का वार, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश और ओलों का ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 26 Mar 2026 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Alert

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 मार्च को मनाई जाने वाली रामनवमी इस बार मौसम के लिहाज से भारी पड़ सकती है. IMD ने चेतावनी दी है कि इस दिन तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओला गिरने का असर पूरे राज्य में दिख सकता है. ऐसे में जुलूस, मंदिर आयोजन और खुले में होने वाले कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में रामनवमी के पावन पर्व पर इस बार श्रद्धा के साथ-साथ बादलों का डेरा भी देखने को मिलेगा. एक ओर श्रद्धालु प्रभु राम के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की चेतावनी ने माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 27 मार्च को रामनवमी के दिन बिहार में ओलों की बारिश हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बिजली कड़कने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.

बारिश के साथ ओलों की मार

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को बिहार के अधिकतर जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही गरज-चमक वाली बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. यह मौसम त्योहार के उत्साह को प्रभावित कर सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की तराई से शुरू हुआ यह बदलाव अब पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले रहा है, जिससे उत्सव के दौरान सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के 18 जिलों में हालात अधिक गंभीर हो सकते हैं, जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, भोजपुर और बक्सर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.

विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ ओला गिरने की पूरी संभावना है. ऐसे में खुले मैदानों में होने वाले शोभायात्रा और पंडाल कार्यक्रमों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

आज से बदलेगा मौसम

पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों, खासकर कैमूर और गया में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था. मौसम के इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. आसमान में काले बादलों के डेरे के कारण धूप गायब रहेगी, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से तो राहत मिलेगी.

बेमौसम बारिश फसलों और जनजीवन के लिए मुसीबत बन सकती है. यह सिलसिला केवल रामनवमी तक सीमित नहीं रहेगा. 28 मार्च को भी प्रदेश के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि मार्च का अंत भीगे हुए मौसम के साथ होगा.

आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. फिलहाल जहां तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच है, वहीं आने वाले दिनों में इसमें कमी आएगी. दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है.

Also Read: समाजवादी राजनीति में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्‍या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार?

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन