डीसी के निरीक्षण में धूप सेंकते मिले शिक्षक, हुए निलंबित

Updated at : 16 Dec 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी के निरीक्षण में धूप सेंकते मिले शिक्षक, हुए निलंबित

कार्रवाई: मामला छह दिसंबर को उमवि राजनगर का सरायकेला : क्लास छोड़ कर बहार धूप सेंकने वाले शिक्षक वृहस्पति बारदा को डीसी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है. मामला राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिचितुका का है. निलंबन अवधि के दौरान उक्त शिक्षक को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया […]

विज्ञापन

कार्रवाई: मामला छह दिसंबर को उमवि राजनगर का

सरायकेला : क्लास छोड़ कर बहार धूप सेंकने वाले शिक्षक वृहस्पति बारदा को डीसी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है. मामला राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिचितुका का है. निलंबन अवधि के दौरान उक्त शिक्षक को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. जहां वे अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उक्त शिक्षक को डीसी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है.
गौरतलब है कि छह दिसंबर को डीसी छवि रंजन ने राजनगर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों व शहीद ग्राम में चल रही योजनाअों का औचक निरीक्षण किया था. इस क्रम में उन्होंने पाया कि उमवि रिचितुका के शिक्षक बहार बैठ कर धूप सेंक रहे हैं. इस पर डीसी ने क्लास छोड़ बहार बैठने का कारण पूछा, तो वे स्पष्ट जबाब नहीं दे पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola