10 मेडल के साथ सरायकेला अव्वल

Updated at : 10 Dec 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
10 मेडल के साथ सरायकेला अव्वल

बिरसा मुंडा पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता . रांची दूसरे स्थान पर अंडर-17 में सरायकेला के तीरंदाजों ने झटके दो स्वर्ण समेत छह पदक सरायकेला के लुथरु हांसदा व रांची की निकिता कुमारी को तीन-तीन स्वर्ण पांच पदक के साथ पश्चिम सिंहभूम तीसरे स्थान पर आज होगा समापन खरसावां : राज्य स्तरीय बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी पारंपरिक […]

विज्ञापन

बिरसा मुंडा पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता . रांची दूसरे स्थान पर

अंडर-17 में सरायकेला के तीरंदाजों ने झटके दो स्वर्ण समेत छह पदक
सरायकेला के लुथरु हांसदा व रांची की निकिता कुमारी को तीन-तीन स्वर्ण
पांच पदक के साथ पश्चिम सिंहभूम तीसरे स्थान पर
आज होगा समापन
खरसावां : राज्य स्तरीय बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों ने दूसरे दिन भी बेहतर प्रदर्शन किया. दुगनी के आर्चरी अकादमी में चल रहे इस प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता में सरायकेला के लुथरु हांसदा व रांची की निकिता कुमारी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है. अंडर-17 आयु वर्ग के प्रतियोगिता में चार स्वर्ण समेत 10 मेडल के साथ मेजबान सरायकेला-खरसावां जिला शीर्ष स्थान पर है, जबकि चार स्वर्ण पदक समेत 09 मेडल के साथ रांची दूसरे स्थान पर है.
एक स्वर्ण समेत चार मेडल के साथ पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर है. विजेता प्रतिभागियों को मेडल दे कर पुरस्कृत किया गया. मौके पर कोच बीएस राव, अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह, संजला सिंह, प्रकाश राम, सिद्धेश्वर महतो, शिशिर महतो, पलटन हांसदा आदी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, दुमका, रामगढ, बोकारो, गिरीडीह, कोडरमा व धनबाद जिला के तीरंदाज हिस्सा ले
रहे हैं.
ओलिंपिक राउंड में लुथरु व निकिता को स्वर्ण
बालक वर्ग के ओवरऑल ओलिंपिक राउंड में सरायकेला के लुथरू हांसदा, पश्चिमी सिंहभूम के मानकी पुरती व दुमका के राहुल सिंह मुंडा बालिका वर्ग में रांची की निकिता कुमारी, ज्योति कुमारी व धनबाद की मधु कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक मिला.
मिक्स टीम में रांची को स्वर्ण
मिक्स टीम में रांची के आदित्य रॉय व निकिता कुमारी, पश्चिमी सिंहभूम के रजनी किरन हेस्सा व त्रिभुवन मुंदिया, सरायकेला के लुथरु हांसदा व रिंकी बारिक को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक मिला.
अंडर-17 का मेडल लिस्ट
सरायकेला-खरसावां : चार स्वर्ण, एक रजत, पांच कांस्य : 10 पदक
रांची : चार स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य: 09 पदक
पश्चिमी सिंहभूम : एक स्वर्ण, चार कांस्य : 05 पदक
बोकारो : एक रजत
धनबाद : एक कांस्य
दुमका : एक कांस्य
बालक में सरायकेला, बालिका में रांची को स्वर्ण
बालक वर्ग के टीम इवेंट में सरायकेला के लुथरु हांसदा, कृष्णा स्वांसी, रामचंद्र हेंब्रम व सूरज जामुदा को प्रथम, बोकारो के पप्पू महतो, राजेश कुमार, तुराम बिरुली व गोल्डी मिश्रा को द्वितीय तथा रांची के आदित्य रॉय, आकाश रॉय, कृष्णा चंद देव व चंदन कुमार को कांस्य पदक मिला. बालिका वर्ग के टीम इवेंट में रांची की निकिता कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी व अनुष्का सिन्हा को प्रथम, पश्चिमी सिंहभूम की रजनी किरन हेस्सा,निशिमा पुरती, सोनिका पुरती, अंजू नायक को द्वितीय तथा सरायकेला के रिंकी बारिक, तारामनी उरांव, सुनीता हेंब्रम व अनीता मुर्मू को तृतीय स्थान मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola