राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी लौह पुरुष की जयंती

Updated at : 26 Oct 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी लौह पुरुष की जयंती

सरायकेला : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जाएगी. इस अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस दिन प्रात: सात बजे से सामुदायिक भवन से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों […]

विज्ञापन

सरायकेला : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जाएगी. इस अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस दिन प्रात: सात बजे से सामुदायिक भवन से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं, स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व समाजसेवी एकता के लिए सामूहिक रूप से दौड़ लगायेंगे. इस दौड़ को उपायुक्त छवि रंजन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके पश्चात सबको स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी जाएगी. राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों, महाविद्यालयों में भाषण, निबंध, चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी.

होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन, डीसी दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola