Dhanbad: बिजली बकाया पर राहत, चार किस्तों में भुगतान की सुविधा, बहाल होंगे कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड

Dhanbad: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है, जिनका बिजली बिल बकाया है. ऐसे उपभोक्ता अब 4 आसान किश्तों में अपने बकाए का भुगतान कर सकते हैं. उनका काटा हुए कनेक्शन भी फिर से जोड़ दिया जाएगा.

विज्ञापन

Dhanbad: बिजली बकाया को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. जेबीवीएनएल ने बकाया राशि जमा करने के लिए इंस्टॉलमेंट (किस्त) की सुविधा देने का निर्णय लिया है. अब उपभोक्ता अपना बकाया चार आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे. जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बकाया के कारण काटा गया था, उनका कनेक्शन आज से फिर से जोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें नियमित भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है.

उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान का दबाव नहीं रहेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को काफी सहूलियत मिलेगी. विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर किस्तों का भुगतान करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस फैसले से हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज के बाद धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

रामनवमी के जुलूस के दौरान रांची में नहीं कटेगी बिजली, इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola