ओड़िशा के कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का मनमोहा

Updated at : 24 Oct 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा के कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का मनमोहा

खरसावां : खरसावां के पदमपुर में ओड़िशा से आये इंद्रभुवन गणनाट्य के कलाकार द्वारा पिछले तीन दिनों से ओड़िया नाटकों का मंचन किया जा रहा है. नाटक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी लग रही है. कलाकारों ने सामाजिक पहलुओं पर आधारित ओड़िया नाटक पेश कर लोगों का मन मोह लिया. नाटक में कलाकारों […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के पदमपुर में ओड़िशा से आये इंद्रभुवन गणनाट्य के कलाकार द्वारा पिछले तीन दिनों से ओड़िया नाटकों का मंचन किया जा रहा है. नाटक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी लग रही है. कलाकारों ने सामाजिक पहलुओं पर आधारित ओड़िया नाटक पेश कर लोगों का मन मोह लिया. नाटक में कलाकारों ने अपने किरदार को जीवंत रूप देने का हर संभव प्रयास किया.

नाटक से कलाकारों ने आधुनिकता की दौड़ में समाजिक मूल्य, मान्यता, परंपरा व संस्कारों को नहीं भूलने की सीख दी. कलाकारों ने नाटक में जीवन के हर पहलू को दर्शाया. नाटक से पूर्व पुरुष व महिला कालकारों ने अपने गीत व संगीत से समा बांधा. नाटक में प्राचीन उत्कल की उत्कृष्ठ कलाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola