राजनगर : शहीद गांव में कल लगेगा रोजगार मेला
Updated at : 04 Oct 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

चार कंपनियां, 1116 पद सरायकेला: राजनगर के डिबाडीह गांव में पांच अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चार कंपनियां भाग लेंगी जो 1116 रिक्तियों के विरुद्ध बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करायेंगी. रोजगार मेले में कंपनियां अपनी रिक्तियों के अनुसार बेरोजगारों को चिह्नित कर उन्हें ऑन द स्पॉट ज्वाइनिंग लेटर प्रदान […]
विज्ञापन
चार कंपनियां, 1116 पद
सरायकेला: राजनगर के डिबाडीह गांव में पांच अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चार कंपनियां भाग लेंगी जो 1116 रिक्तियों के विरुद्ध बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करायेंगी. रोजगार मेले में कंपनियां अपनी रिक्तियों के अनुसार बेरोजगारों को चिह्नित कर उन्हें ऑन द स्पॉट ज्वाइनिंग लेटर प्रदान करेंगी. जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि राजनगर के मतकमबेड़ा गांव के डिबाडीह टोला को शहीद गांव के रूप में चिह्नित किया गया है.
शहीद गांव की आधारभूत संरचना के साथ-साथ वहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें गांव के बेरोजगार युवा नौकरी प्राप्त कर आर्थिक उन्नति कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि डिबाड़ीह गांव को शहीद डिबा सोरेन की शहादत की याद में शहीद गांव का दर्जा मिला हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




