RBSE 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी, देखें पिछले साल का रिकॉर्ड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Mar 2026 7:07 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में तीनों स्ट्रीम के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से एक साथ 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से पिछले साल भी तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ था. बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई थी. आइए राजस्थान बोर्ड इंटर में पिछले साल के रिकॉर्ड को डिटेल्स में देखते हैं.

Rajasthan Board 12th Result इन वेबसाइट पर होगा जारी

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

पिछले साल कैसा रहा RBSE Rajasthan Board 12th Result?

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 2.73 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2,72,138 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,67,864 छात्र सफल घोषित किए गए. इस तरह साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 94.43 फीसदी दर्ज किया गया था.

आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा छात्र

राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से होते हैं. पिछले साल भी आर्ट्स संकाय में सबसे अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. आंकड़ों के अनुसार 5,78,164 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 5,65,346 छात्र सफल घोषित किए गए. आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत लगभग 97.78 फीसदी रहा था.

कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत

अगर पास प्रतिशत की बात करें तो पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था. कॉमर्स में कुल 28,248 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 28,010 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 27,750 छात्र सफल घोषित किए गए. कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 99.07 फीसदी दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तैयारी पूरी, Digilocker पर करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola