शंकरपुर से अतिक्रमण हटा, तो रोड पर उतरेंगे
Updated at : 04 Oct 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. नोटिस के खिलाफ झामुमो के पांच विधायकों ने कहा गम्हरिया : शंकरपुर मामले में झामुमो एक बार फिर ग्रामीणों के पक्ष में उतर गया है. प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर बस्ती खाली करने का झामुमो ने विरोध किया है. इसको लेकर मंगलवार शाम झामुमो के चार विधायक चंपई सोरेन, दीपक िबरूवा, दशरथ गागराई, […]
विज्ञापन
विरोध. नोटिस के खिलाफ झामुमो के पांच विधायकों ने कहा
गम्हरिया : शंकरपुर मामले में झामुमो एक बार फिर ग्रामीणों के पक्ष में उतर गया है. प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर बस्ती खाली करने का झामुमो ने विरोध किया है. इसको लेकर मंगलवार शाम झामुमो के चार विधायक चंपई सोरेन, दीपक िबरूवा, दशरथ गागराई, शशिभूषण सामड़ व कुणाल षाड़ंगी ग्रामीणों से मिले.
साथ ही उन्हें किसी भी कीमत पर दोबारा विस्थापित होने नहीं देने का भरोसा दिलाया. विधायकों ने कहा कि शंकरपुर से अतिक्रमण हटाये जाने के खिलाफ हम सड़क पर उतरेंगे. टायो-टीजीएस स्थापित करने के समय बाड़ुबाद, कालिकापुर व सीदाडीह के ग्रामीण विस्थापित हुए थे, जिन्हें आयडा द्वारा शंकरपुर में बसाया गया था. एक बार फिर उन्हें विस्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे झामुमो कभी बरदाश्त नहीं करेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष अमृत महतो, दीपक मंडल, कोकिल मंडल, अविनाश सोरेन समेत शंकरपुर के ग्रामीण उपस्थित थे.
कोर्ट की शरण में जायेगा झामुमो
विधायकों ने कहा कि कार्रवाई पर विराम नहीं लगा तो कोर्ट की शरण में भी जायेंगे. यदि देखा जाय तो पूरा आदित्यपुर ही अतिक्रमित है. वन विभाग ने आयडा को जमीन दी थी तो इतने दिनों तक आयडा ने वहां कुछ क्यों नहीं किया? आदिवासी हैं इसलिए उनके घरों को तोड़ा जा रहा है. पूरा औद्योगिक क्षेत्र कोमा में है. उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है और नये उद्योग को जमीन दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




