मझगांव में करंट से छात्रा की गयी जान

मझगांव : पोल के सोपर्टिंग तार में बकरी बांधने के दौरान बुधवार दोपहर करंट लगने से 11 साल की जसमती बिरुआ की मौत हो गयी. घटना मझगांव प्रखंड के खड़पोष स्थित काड़ेसाही की है. घटना के बाद उसे ओड़िशा के ररूवा सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर […]
मझगांव : पोल के सोपर्टिंग तार में बकरी बांधने के दौरान बुधवार दोपहर करंट लगने से 11 साल की जसमती बिरुआ की मौत हो गयी. घटना मझगांव प्रखंड के खड़पोष स्थित काड़ेसाही की है. घटना के बाद उसे ओड़िशा के ररूवा सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रोरूवा प्रखंड के लेसरसाई प्राथमिक विद्यालय कांटासीमला में चौथी कक्षा की छात्रा थी. दुर्गापूजा की छुट्टी होने के कारण जसमती बुधवार को घर में थी. सुबह 11 बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पोल के सपोर्टिंग तार में बकरी को बांधने गयी थी. सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित हो रही थी. बकरी बांधने के क्रम में वह इसकी चपेट में आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




