एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल बना विजेता
Updated at : 19 Aug 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने से छिपी प्रतिभा को निखरने का मिलता है अवसर: डीइओ आठ प्रखंडों के 16 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा सरायकेला : एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये आठ प्रखंड के 16 प्रतिभागी […]
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने से छिपी प्रतिभा को निखरने का मिलता है अवसर: डीइओ
आठ प्रखंडों के 16 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
सरायकेला : एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये आठ प्रखंड के 16 प्रतिभागी भाग लिये. प्रदर्शनी का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने किया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए डीइओ अलका जायसवाल ने कहा कि बच्चों को हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए. प्रतियोगिता में भाग लेने से छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है. प्रदर्शनी में भाग लिए बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए डीइओ ने कहा कि राज्य स्तर के लिए चयनित नहीं होने वाले बच्चे हताश नहीं हो
बल्कि और ज्यादा मेहनत करें. विज्ञान प्रदर्शनी में जिला स्तर पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल प्रथम, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय द्वितीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा. प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यालय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेेंगे. मौके पर खितीश महतो, राकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




